A
Hindi News भारत राष्ट्रीय पीएम मोदी 4 जनवरी को राष्‍ट्रीय माप पद्धति सम्‍मेलन में देंगे उद्घाटन भाषण

पीएम मोदी 4 जनवरी को राष्‍ट्रीय माप पद्धति सम्‍मेलन में देंगे उद्घाटन भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी (सोमवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय माप पद्धति सम्‍मेलन (National Metrology Conclave) में उद्घाटन भाषण देंगे।

PM Modi to deliver inaugural address at National Metrology Conclave on 4 January- India TV Hindi Image Source : PTI PM Modi to deliver inaugural address at National Metrology Conclave on 4 January

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी (सोमवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय माप पद्धति सम्‍मेलन (National Metrology Conclave) में उद्घाटन भाषण देंगे। वह ‘नेशनल एटॉमिक टाइमस्‍केल’ और ‘भारतीय निर्देशक द्रव्य’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे और राष्ट्रीय पर्यावरण संबंधी मानक प्रयोगशाला (नेशनल एनवायरमेंटल स्टैंडर्ड लैबोरेट्री) की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी उपस्थित रहेंगे।

नेशनल एटॉमिक टाइमस्‍केल भारतीय मानक समय 2.8 नैनो सेकंड की सटीकता के साथ भारतीय मानक समय बताता है। भारतीय निर्देशक द्रव्‍य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रयोगशालाओं में जांच और मापांकन में सहयोग कर रहा है। राष्ट्रीय पर्यावरण संबंधी मानक प्रयोगशाला, परिवेशी वायु और औद्योगिक उत्सर्जन निगरानी उपकरणों के प्रमाणीकरण में आत्मनिर्भरता में सहायता करेगी।

नेशनल माप पद्धति सम्‍मेलन 2021 का आयोजन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। जो अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सम्‍मेलन का विषय ‘मेट्रोलॉजी फॉर द इन्‍क्‍लूसिव ग्रोथ ऑफ द नेशन' है।

Latest India News