1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘महामना एक्सप्रेस’ को आज पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, ये हैं उसकी खूबियां

‘महामना एक्सप्रेस’ को आज पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, ये हैं उसकी खूबियां

महादेव की नगरी काशी से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामना एक्सप्रेस ट्रेन की अनोखी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी खुद 22 जनवरी को बटन दबाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे।

new train

यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल:

जरनल बोगी के लिए सफेद और हरे रंग का नए इंटीरियर का इस्तेमाल हुआ है तो स्लीपर क्लास के डिब्बों में बाहर की तरह की पर्पल रंग की सीटें लगाई गई है। वहीं एसी क्लास के लिए सफेद और हल्के हरे रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा एलईडी लाइट हर सीट पर लगाई गईं है।

स्लीपर कोच में एसी क्लास जैसी सुविधाएं:

स्लीपर क्लास में अलग से म्यूजिक सिस्टम की सुविधा होगी। यहां भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर डिस्प्ले दिया गया है। ट्रेन के लेट होने और अगले स्टेशन की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर दी जाएगी। हर सीट पर आसानी से खुलने वाला स्नैक्स टेबल दिया गया है।

जनरल क्लास में भी सुविधाओं का ख्याल:

जनरल क्लास के डिब्बे को भी नया लुक दिया गया है। सीटों के रंग और डिजायन तो बदले ही गए हैं। सामान रखने वाले रेक को भी बदल दिया गया है। लोगों के जरूरतों के मुताबिक जगह-जगह पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वांइट दिए गए हैं। साथ ही कोच के अंदर एक इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले भी लगाया गया है। इस डिस्प्ले बोर्ड में आने वाले स्टेशन की जानकारी यात्रियों को दी जाएगी।

पेंट्री कार में भी तब्दीली:

पेंट्रीकार में इलेक्ट्रॉनिक चिमनी लगाई गई है। पेंट्रीकार, लोको पायलट और गार्ड के पास इमरजेंसी के लिए एनाउंसमेंट टूल्स लगाए गए हैं। पानी के लिए RO सिस्टम लगाया गया है। साथ ही कर्मचारियों के आराम के लिए  कंफर्ट केबिन बनाया गया है।

Latest India News