1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी शुक्रवार को टीका लगवाने और लगाने वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संवाद

पीएम मोदी शुक्रवार को टीका लगवाने और लगाने वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (22 जनवरी) को वाराणसी में कोरोना वैक्सीन लगाने वालों और लगवाने वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे।

PM Modi To Interact With Beneficiaries Of Covid-19 Vaccination Drive In Varanasi On Friday- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO PM Modi To Interact With Beneficiaries Of Covid-19 Vaccination Drive In Varanasi On Friday

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (22 जनवरी) को वाराणसी में कोरोना वैक्सीन लगाने वालों और लगवाने वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। शुक्रवार दोपहर सवा 1 बजे पीएम मोदी टीका लगाने वालों से बात करेंगे। पीएम मोदी संवाद से टीका लगाने और लगवाने वालों के अनुभव जान सकेंगे। ये जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। देशभर के फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 22 जनवरी को वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और वैक्सीनेटरों के साथ बातचीत करेंगे। बातचीत में भाग लेने वाले अपने टीकाकरण का पहला अनुभव साझा करेंगे।

Latest India News