1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेट्रो से फरीदाबाद पहुंचे पीएम, लोगों ने खिंचवाई पीएम संग सेल्फी

मेट्रो से फरीदाबाद पहुंचे पीएम, लोगों ने खिंचवाई पीएम संग सेल्फी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली से फरीदाबाद आने जाने वालों को सौगात दी है। प्रधानमंत्री दिल्ली-फरीदाबाद रुट के उद्धघाटन से पहले जनपथ मेट्रो स्टेशन से सवार होकर फरीदाबाद के बाटा चौक पहुंचे। मेट्रो

मेट्रो से फरीदाबाद...- India TV Hindi
मेट्रो से फरीदाबाद पहुंचे PM, लोगों ने खिंचवाई सेल्फी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली से फरीदाबाद आने जाने वालों को सौगात दी है। प्रधानमंत्री दिल्ली-फरीदाबाद रुट के उद्धघाटन से पहले जनपथ मेट्रो स्टेशन से सवार होकर फरीदाबाद के बाटा चौक पहुंचे। मेट्रो में प्रधानमंत्री को देख लोग चौंक गए। पूरे सफर के दौरान यात्री पीएम के पास बैठकर सेल्फी खिंचवाते दिखे। कई लोगों ने पीएम से बात की और खुद पीएम लोगों का हालचाल पूछ रहे थे। करीब आधे घंटे तक पीएम मेट्रो में रहे।

पीएम फरीदाबाद के बाटा चौंक मेट्रो स्टेशन पर उतरे जहां उनके स्वागत के लिए सीएम खट्टर समेत कई आला नेता मौजूद थे। आपको बता दें कि तकरीबन साढे तीन साल में बनकर तैयार हुए इस रूट में कुल 9 स्टेशन हैं। अब तक दिल्ली मेट्रो दिल्ली के आखिरी स्टेशन बदरपुर तक ही जाती थी, लेकिन अब ये बदरपुर से होते हुए फरीदाबाद के एस्कार्ट मुजेशर स्टेशन तक जाएगी।

इस रूट पर 9 स्टेशन सराय, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर 28, बडखल मोड़, नीलम चौक, अजरौंदा, बाटा चौक और एस्कॉर्ट मुजेसर में बनाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है हर दिन लगभग 2 लाख यात्री इस रूट पर यात्रा करेगें

खास बात ये है कि इस रूट पर पड़ने वाले सभी मेट्रो स्टेशन सोलर सिस्टम से लैस हैं। इससे मेट्रो स्टेशन पर खर्च होने वाली बिजली का एक हिस्सा स्टेशन पर ही पैदा होगा। 

अगली स्लाइड में देखे पीएम के साथ सेल्फी खिंचवाते लोग-

Latest India News