1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्यप्रदेश में पीएम मोदी ने कहा, 'झूठ, भ्रम और निराशा फैलानेवाले जमीनी हकीकत से अनजान'

मध्यप्रदेश में पीएम मोदी ने कहा, 'झूठ, भ्रम और निराशा फैलानेवाले जमीनी हकीकत से अनजान'

प्रधानमंत्री के प्रवास के मद्देनजर भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

PM Modi in MadhyaPradesh- India TV Hindi
PM Modi in MadhyaPradesh

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपनी एक दिवसीय यात्रा पर मध्य प्रदेश पहुंचे जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।पीएम मोदी ने राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया जिसकी लागत 4 हजार करोड़ रुपये है। वे इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा’ सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें एक सिंचाई परियोजना और शहरी परिवहन योजना शामिल हैं। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री की प्रदेश यात्रा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण को अहम माना जा रहा है। 

Live Updates:

  • कांग्रेस शासन के दौरान मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। पार्टी ने कभी इसे राज्य के लोगों के अपमान के रूप में नहीं देखा : मोदी 
  • ये देश का दुर्भाग्य रहा कि एक परिवार का महिमामंडन करने के लिए देश के अनेक सपूतों को और उनकी यादों को छोटा कर दिया गया: पीएम मोदी
  • ​आपकी मौजूदगी हमारी नीतियों की जीत का सबूत-मोदी
  • झूठ, भ्रम और निराशा फैलानेवाले जमीनी हकीकत से अनजान--मोदी

​

  • सिंचाई परियोजना से किसानों के जीवन में बदलाव--मोदी
  • जनकल्य़ाण के फैसले के साथ चार साल बीते--मोदी

​

  • परियोजना का असली लोकार्पण तो आपके पसीने से हुआ--मोदी
  • पीएम मोदी ने मोहनपुरा बांध परियोजना का उद्घाटन किया

  • प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की। मोदी इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार भोपाल पहुंचे। 
  • प्रधानमंत्री भोपाल हवाईअड्डे से राजगढ़ के मोहनपुरा डैम हेलीपैड पहुंचेंगे। वे यहां मोहनपुरा वृहद सिचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
  • मोदी हेलीकॉप्टर से मोहनुपरा से इंदौर जाएंगे, वह जहां नेहरू स्टेडियम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे और विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
  • वह शाम 5.50 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री प्रदेश यात्रा के दौरान राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना और इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा‘ सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से मोहनपुरा रवाना होंगे। इसके बाद वह इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।उन्होंने कहा, ‘‘मोहनपुरा परियोजना की लागत 3,866.34 करोड़ रुपए है और इसके जलाशय की जल-भराव क्षमता 5730 लाख घन मीटर है। जलाशय से 1.34 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी सिंचाई के साथ ही लगभग 400 ग्रामों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से राजगढ़ जिले के 727 ग्राम लाभान्वित होंगे।’’ 

उन्होंने बताया कि मोदी इंदौर में 4713.75 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। अधिकारी ने बताया कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहरी स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में विजेता प्रथम तीन शहर इंदौर, भोपाल और चण्डीगढ़ के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 की रैकिंग को इस साल बरकरार रखा है। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोदी राज्य सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा’ का लोकार्पण करेंगे। 

 

Latest India News