1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी ने किया इन 5 Pillars का जिक्र

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी ने किया इन 5 Pillars का जिक्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की भव्य इमारत, पांच Pillars पर खड़ी होगी।

PM Modi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV PM Narendra Modi

नई दिल्ली.  पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की भव्य इमारत, पांच Pillars पर खड़ी होगी। पहला पिलर Economy एक ऐसी इकॉनॉमी जो Incremental change नहीं बल्कि Quantum Jump लाए। दूसरा पिलर Infrastructure, एक ऐसा Infrastructureजो आधुनिक भारत की पहचान बनें।

पीएम मोदी ने कहा कि तीसरा पिलर है हमारा System, एक ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की रीति-नीति नहीं, बल्कि 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली Technology Driven व्यवस्थाओं पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि चौथा पिलर हमारी Demography हैं। दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में हमारी Vibrant Demography हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि पांचवां पिलर Demand है। हमारी अर्थव्यवस्था में डिमांड और सप्लाई चेन का जो चक्र है। जो ताकत है, उसे पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है। पीएम मोदी ने इस दौरान विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भरभारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। उन्होंने कहा कि ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है।

देखिए वीडियो

Latest India News