1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनिया की ताकतवर हस्तियों की फोर्ब्स की लिस्ट में PM मोदी 9वें स्थान पर

दुनिया की ताकतवर हस्तियों की फोर्ब्स की लिस्ट में PM मोदी 9वें स्थान पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोर्ब्स पत्रिका की 2015 की ताकतवर हस्तियों की सूची में नौवें स्थान पर रखा गया है। 2014 की फोर्ब्स की ताकतवर हस्तियों की सूची में मोदी 15वें स्थान पर

फोर्ब्स की लिस्ट में PM...- India TV Hindi
फोर्ब्स की लिस्ट में PM मोदी 9वें स्थान पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोर्ब्स पत्रिका की 2015 की ताकतवर हस्तियों की सूची में नौवें स्थान पर रखा गया है। 2014 की फोर्ब्स की ताकतवर हस्तियों की सूची में मोदी 15वें स्थान पर थे।

इस सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन पहले स्थान पर हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तीसरे, पोप फ्रांसिस चौथे और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पांचवें स्थान पर हैं।

इस सूची में शीर्ष 10 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स छठे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जैनेट येलेन सातवें, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन आठवें और गूगल के लैरी पेज 10वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स ने बुधवार को यह सूची जारी करते हुए कहा कि भारत में 1.2 अरब लोगों की देखरेख करने को 'हाथ मिलाने' से अधिक बहुत कुछ करने की जरूरत होती है। मोदी को अपनी पार्टी बीजेपी के सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाना चाहिए और 'झगड़ालू विपक्ष' को नियंत्रण में रखना चाहिए।

मोदी के बारे में पत्रिका ने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री के पहले साल के कार्यकाल में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रही। बराक ओबामा और शी चिनफिंग के साथ अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान उन्होंने वैश्विक नेता के रूप में अपना कद बढ़ाया है।

Latest India News