नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए 15,000 करोड़ रुपए का प्रावधान करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने देश में स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त करने और सक्षमता से कोरोना वायरस से निपटने के लिए 15,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
देशवासियों को अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से जुड़ी टेस्टिंग फेसिलिटीज, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट्स, Isolation Beds, ICU beds, ventilators, और अन्य जरूरी साधनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी। कोरोना वैश्विक महामारी से बनी स्थितियों के बीच, केंद्र और देशभर की राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही है। रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर कोशिश कर रही हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संपूर्ण देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की और सभी से हर हाल में केवल घरों में ही रहने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "एक दिन के जनता कर्फ्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब हम पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम मिलजुल कर सामना करते हैं। आप सभी जनता कर्फ्यू के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।"
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "आप कोरोना की स्थिति को समाचार के माध्यम से देख भी रहे हैं, और समझ भी रहे हैं। विकसित से विकसित देश भी इससे बेबस नजर आए। हम भी बहुत कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कोरोनावायरस इतनी तेजी से बढ़ता जा रहा है कि चुनौती बढ़ती जा रही है। सभी देशों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकला है वह यह है कि इसका एकमात्र विकल्प सोशल डिस्टेंसिंग है यानि अपने घरों में ही बंद रहना। कोरोना से बचने का और कोई उपाय नहीं है। अगर इससे बचना है तो इसके संक्रमण की साइकिल को तोड़ना ही होगा।"
vidgyor:vidgyor.com#0_bk935hd2}
इनपुट- ians
Latest India News