1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज

पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में रैली में राज्‍य के लिए 80,000 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। पैकेज का ऐलान करते हुए पीएम ने कहा कि

पीएम ने...- India TV Hindi
पीएम ने जम्‍मू-कश्‍मीर को दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में रैली में राज्‍य के लिए 80,000 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। पैकेज का ऐलान करते हुए पीएम ने कहा कि दिल्‍ली का खजाना आपके लिए है और ये दिल भी आपके लिए है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, 'पिछले साल कश्मीर में बाढ़ के कारण मुझे बहुत तकलीफ हुई। मैंने अपना जन्मदिन भी नहीं मनाया। उन्होंने कहा कि कश्मीरियत के बिना भारत अधूरा है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, सबका साथ सबका विकास मेरे शासन का मंत्र है। कश्‍मीर अनेक संकटों से गुजरा है। हमें हिंदुस्तान के जन-जन के विकास का सपना पूरा करना है। आपका प्यार मेरा हौंसला बनाए रखता है। अगर हिंदुस्तान का कोई कोना विकास से वंचित रहे तो मेरा सपना पूरा नहीं होता है। ये संस्कार की ताकत है जो मुझे आपके दुख-दर्द को बांटने का प्रेरणा और ताकत देती है।

श्रीनगर में पीएम मोदी के जनसभा का विरोध करने के लिए अलगाववादी सड़क पर उतरे। जम्मू-कश्मीर की सरकार ने एलान किया कि अलगाववादी नेताओं को मार्च की इजाजत नहीं मिलेगी। श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। कफ्र्यू जैसे हालात बने हुए है। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने मोदी के दौरे के खिलाफ श्रीनगर में मिलियन मार्च का एलान किया था।

मोदी के दौरे के चलते श्रीनगर पुलिस ने हुर्रियत को मार्च की इजाजत नहीं दी थी। पार्टी के बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। मिलियन मार्च का एलान करने वाले हुर्रियत के चीफ सैयद अली शाह गिलानी को पिछले एक महीने से हाउस अरेस्ट रखा गया है।

मोदी पीएम बनने के बाद 11वीं बार आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। राज्य में भाजपा और पीडीपी की सरकार बनने के बाद उनका यह दूसरा दौरा है।

Latest India News