1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पीएम मोदी ने "जय श्रीराम" उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की

LIVE: पीएम मोदी ने "जय श्रीराम" उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा उत्सव मनाने के लिए लखनऊ के ऐशबाग मैदान में पहुंच चुके हैं। ऐशबाग रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री ने रामलला की आरती की और मंगलाचरण में शामिल हुए।

Modi - India TV Hindi
Modi

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा उत्सव मनाने के लिए लखनऊ के ऐशबाग मैदान में पहुंच चुके हैं। ऐशबाग रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री ने रामलला की आरती की और मंगलाचरण में शामिल हुए। प्रधानमंत्री को पारंपरिक गदा, रामचरित मानस की प्रति, कवच, तीर धुनष, सुदर्शन चक्र भेंट किया गया।  प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल राम नाईक  और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। यहां थोड़ी देर में प्रधानमंत्री का भाषण भी होगा। (पीएम मोदी का LIVE भाषण देखने के लिए क्लिक करें)

​देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम मोदी का भाषण LIVE

  • रावण रूपी मानसिकता को खत्म करने की जरूरत।
  • चाहे किसी भी समाज, धर्म से जुड़े क्यों न हो, हमें बेटियों को अधिकार संपन्न करते हुए उन्हें बचाना होगा। 
  • आज गर्ल चाइल्ड डे है। मां के गर्भ में कितनी बेटियों को मौत के घाट उतार देते हैं।
  • हमारे घर में पैदा होनेवाली बेटियों को बचाने के लिए जटायु तो बनना पड़ेगा।
  • ओलंपिक में बेटियों ने देश को मेडल दिलाए। बेटे-बेटियों में फर्क नहीं होना चाहिए।
  • आतंकियों को पनाह देनेवाले और उसे प्रायोजित करनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • आतंकवाद की जो मदद करते हैं अब तो उनको भी नहीं बख्शा जा सकता है।
  • पूरे विश्व में मानवतावादी शक्तियों को एक होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी
  • आतंकवाद को खत्म किए बिना मानवता की रक्षा संभव नहीं।
  • जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पीएम ने भाषण की शुरुआत की।
  • देशवासियों को विजयादशमी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
  • मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज सबसे पुराने रामलीला समारोह में शामिल होने का मौका मिला।
  • इस भू-भाग ने तीर्थ रूप जीवन हमें प्रदान किया है।
  • श्रीराम और कृष्ण यहीं हुए। विजयदशमी पर यहां आना सबसे बड़ा सौभाग्य।
  • ​रावण को जलाते समय एक ही संकल्प होना चाहिए, हमारे भीतर, हमारी सामाजिक संरचना में, जीवन की बुराइयों को भी ऐसे ही खत्म करके रहेंगे।
  • हर साल बुराइयों को खत्म करने के संकल्प को दोहराते हुए उसका मूल्यांकन भी करना चाहिए।
  • दशहरे में हम अपने भीतर की दस कमियों को खत्म करें। 
  • इसबार के रामलीला मंचन का विषय रहा है आतंकवाद।
  • आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, प्रभु राम मानवता के उच्च मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • आतंकवाद के खिलाफ सबसे पहले कौन लड़ा था, कोई फौजी था क्या. कोई नेता था क्या?
  • आतंकवाद के खिलाफ सबसे पहली लड़ाई जटायु ने लड़ी।
  • एक नारी के सम्मान के लिए जटायु जूझता रहा।
  • आज भी अभय का संदेश जटायु देता है।
  • अत्याचार के सामने जटायु की भूमिका तो निबा सकते हैं।
  • सवासौ करोड़ देशवासी चौकन्ने रहें तो आतंकवाद का ढंग से मुकाबला किया जा सकता है।

राजनाथ सिंह का भाषण LIVE

  • पीएम का आभार जताना चाहता हूं कि लखनऊ में दशहरा मनाने पहुंचे
  • लखनऊ मिलीजुली भारतीय संस्कृति की जीती जागती मिसाल है
  • भ्रष्टाचार को मिटाने में सफलता हासिल की है
  • अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का मस्तक ऊंचा किया है
  • सारी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत बेहद मजबूत है।

​ वे करीब दस मिनट तक लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री को पारंपरिक गदा, रामचरित मानस की प्रति, कवच, तीर धुनष, सुदर्शन चक्र भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हवाई अड्डे पर पीएम की अगवानी के बाद वापस लौट गए। प्रधानमंत्री के स्वागत में हवाई अड्डे से लेकर ऐशबाग रामलीला मैदान तक केसरिया झंडे और बैनर लगाए गए है।

आपको बता दें कि लखनऊ के ऐशाबाग मैदान में पिछले 600 साल से रामलीला का मंचन हो रहा है। देश की सबसे पुरानी रामलीलाओं में ऐशबाग की रामलीला की गिनती होती है। नवाब आसिफउद्दौला ने रामलीला मंचन के लिए साढ़े छह एकड़ जमीन दी थी। यह गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। इसके आयोजन में हिंदु और मुस्लिमों  की बराबर की सहभागिता होती है। 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में रावण का पुतला जलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। भीड़ से नियंत्रण के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आपको बता दें कि 2014 में रावण दहन के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी। 

Latest India News