1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लंच पर PM मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

लंच पर PM मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के लिए मंगलवार दोपहर भोज आयोजित किया। कैंब्रिज के ड्यूक एवं डचेज इन दिनों भारत दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास

prince william- India TV Hindi
Image Source : PTI prince william

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के लिए मंगलवार दोपहर भोज आयोजित किया। कैंब्रिज के ड्यूक एवं डचेज इन दिनों भारत दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने प्रिंस विलियम और केट संग मोदी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट में कहा है, "दिल्ली में शाही गरमाहट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में कैम्ब्रिज के ड्यूक एवं डचेज की अगवानी की।" प्रधानमंत्री मोदी के पिछले साल नवंबर में ब्रिटेन दौरे के दौरान ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उनके सम्मान में भोज आयोजित किया था।

यह शाही जोड़ा रविवार को मुंबई पहुंचा था। यहां सोमवार को ब्रिटिश उच्चायुक्त की ओर से इस जोड़े का स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह का आयोजन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। महारानी का जन्मदिन अगले हफ्ते पड़ रहा है।

यह शाही दंपति मंगलवार को ही काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान देखने असम जा रहा है। उस उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित कर रखा है।

Latest India News