पीएम नरेंद्र मोदी ने की पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ से मुलाकात
पीएम नरेंद्र मोदी ने की पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ से मुलाकात
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 04, 2019 08:10 pm IST, Updated : Oct 04, 2019 08:10 pm IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ से मुलाकात की। बीएस धनोआ के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक अंजाम दी थी।
Image Source : TWITTERपीएम नरेंद्र मोदी ने की पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ से मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ से मुलाकात की। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “भारत के पूर्व वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ (सेवानिवृत्त) से मिला। उन्होंने हमारे राष्ट्र की अत्यंत वीरता और परिश्रम के साथ सेवा की। उन्होंने हमारी वायु सेना में एक समृद्ध योगदान दिया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”