1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंदेर मोदी बोधगया पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंदेर मोदी बोधगया पहुंचे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इंटरनेशल बुद्धिष्ट कॉन्कलेव के अंतिम दिन विशेष मेडिटेशन में शामिल होने आज बोधगया पहुंच गए हैं। इस कार्यक्रम में श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा के अलावा जापान,

PM मोदी बोधगया पहुंचे,...- India TV Hindi
PM मोदी बोधगया पहुंचे, महाबोधि मंदिर में पूजा की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इंटरनेशल बुद्धिष्ट कॉन्कलेव के अंतिम दिन विशेष मेडिटेशन में शामिल होने आज बोधगया पहुंच गए हैं। इस कार्यक्रम में श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा के अलावा जापान, म्यांमार, भूटान और नेपाल सहित कई देशों के सौ के लगभग प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक महाबोधि मंदिर में रहेंगे।

बोधगया पहुंचकर PM मोदी विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध व बुद्धेश्वर महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में ही साथ आने वाले विदेशी टूरिस्टों को संबोधित करेंगे। यही वो स्तल है जहां पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और वह बुद्ध कहलाए।

यही वजह है कि बोध गया बौद्ध धर्म के धर्मालंबियों का सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। पीएम के संबोधन स्थल के समीप नव नालंदा महाविहार की ओर से ह्वेनसांग की मगध यात्रा और मगध प्रक्षेत्र के बौद्ध स्थलों का प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका अवलोकन पीएम व विदेशी प्रतिनिधि करेंगे।

जाते-जाते पीए मोदी महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया शाखा का दौरा भी करेंगे। जहां जयश्री महाबोधि विहार में भगवान बुद्ध व उनके शिष्यों के अस्थि अवशेष को देखेंगे।

प्रधानमंत्री के बोधगया आगमन को लेकर नक्सलियों ने 24 घंटे का मगध बंद का एलान किया है। इसके मद्देनजर काफी संख्या में अ‌र्द्धसैनिक बल व पुलिस के अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

CRPF का ‘नेत्रा लाइव एरियल’ महाबोधि मंदिर के समीप जमीं व आकाश से सुरक्षा व्यवस्था का निगरानी करेगा।

Latest India News