1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज लखनऊ में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

आज लखनऊ में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में दशहरा मनाएंगे। पीएम मोदी मंगलवार शाम 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे से सीधे राज भवन जाएंगे।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में दशहरा मनाएंगे। पीएम मोदी मंगलवार शाम 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे से सीधे राज भवन जाएंगे। लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमौसी एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम वापस लौट जाएंगे। वह ऐशबाग रामलीला स्थल पर पीएम के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। पीएम मोदी दशहरे के दिन 2 घंटे लखनऊ में रहेंगे।

ऐशबाग रामलीला मैदान में मोदी रामलला की आरती के साथ मंगलाचरण में भी शामिल होंगे। उनके साथ राज्यपाल भी होंगे। पीएम रावण वध मंचन के बाद वापस लौट जाएंगे। वह दस मिनट भाषण करेंगे। राम जी की आरती करंगे। मंगलाचरण होगा। इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। रावण का पुतला दहन व आतिशबाजी पीएम के जाने के बाद होगी।

प्रधानमंत्री को पारंपरिक गदा, रामचरितमानस की प्रति, कवच, तीर धनुष, सुदर्शन चक्र भेंट किया जाएगा। आज केवल रावण लीला का कार्यक्रम होगा। मेघनाथ और कुंभकरण लीला कल ही संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री के स्वागत में हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक सड़क के दोनों ओर केसरिया झंडे और बैनर लगाये गये हैं। प्रधानमंत्री की अगवानी स्थानीय सांसद गृह मंत्री राजनाथ सिंह स्वयं करेंगे।

Latest India News