A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने की सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया को मदद की पेशकश, राष्‍ट्रपति जोको विडोडो से की फोन पर बात

प्रधानमंत्री मोदी ने की सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया को मदद की पेशकश, राष्‍ट्रपति जोको विडोडो से की फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से फोन पर बात की और सुनामी प्रभावित देश की मदद के लिए पेशकश भी की।

PM narendra modi- India TV Hindi
Image Source : PM NARENDRA MODI PM narendra modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से फोन पर बात की और सुनामी प्रभावित देश की मदद के लिए पेशकश भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय से बयान जारी कर बताया गया कि इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में आए हाल के भूकंप और सुनामी में मरने वाले लोगों के प्रति मोदी ने शोक व्यक्त किया। 

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने इस गंभीर प्राकृतिक आपदा के कारण हुए विनाश से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में इंडोनेशिया के लोगों के साहस की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय मदद की इंडोनेशिया की अपील के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विडोडो को भारत की तरफ से हरसंभव सहायता की पेशकश की है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत की तरफ से भेजी जाने वाली राहत सहायता को राजनयिक और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से विस्तृत रूप से काम में लिया जाएगा। 

इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में शुक्रवार को 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 844 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप के बाद काफी ऊंची लहरें उठी थीं।  

Latest India News