नई दिल्ली: बाराबंकी में पीड़ित महिला ने थाने के प्रभारी और दरोगा पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला के साथ पहले छेड़छाड़ की फिर विरोध करने पर उस पर पेट्रोल डालकर महिला को आग के हवाले कर दिया।
महिला ने कल मजिस्ट्रेट और मीडिया के सामने दर्ज कराये अपने बयान में कहा था कि पुलिस थाने में बंद अपने पति रामनारायण को छुड़ाने वह कोठी थाने गयी थी, जहां थाना प्रभारी राय साहब सिंह यादव और उपनिरीक्षक अखिलेश राय ने उससे एक लाख रूपये की मांग की और देने से इंकार करने पर उसके साथ गाली गलौज की।
इसका विरोध करने पर महिला के उपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। महिला की हालत गंभीर है और उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस मामले पर थाने के प्रभारी और दरोगा पर केस दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
आइये आपको दिखाते हैं मरते समय महिला ने बयान में क्या कहा -
Latest India News