1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 साल की साली को हवस का शिकार बनानेवाला जीजा गिरफ्तार

16 साल की साली को हवस का शिकार बनानेवाला जीजा गिरफ्तार

यहां उपनगरीय बांद्रा में 16 वर्षीय अपनी साली के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इरशाद सिद्दकी (28) ने बीते रविवार को अपनी पत्नी की छोटी बहन का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

rape- India TV Hindi
Image Source : PTI rape

मुंबई: यहां उपनगरीय बांद्रा में 16 वर्षीय अपनी साली के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इरशाद सिद्दकी (28) ने बीते रविवार को अपनी पत्नी की छोटी बहन का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गुजरात के राजकोट में रहने वाला आरोपी और उसकी पत्नी बांद्रा आए थे। आरोपी की सास की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गयी थी जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह आया था। 

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार की दोपहर में आरोपी ने अपनी साली का उस समय बलात्कार किया जब वो सो रही थी। घटना के बाद पीड़िता अपने पड़ोसियों के यहां गयी और अपनी आपबीती उन्हें बतायी। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और सिद्दकी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया।’’ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीम गठित की गयी और आरोपी को पकड़ने के लिए राजकोट सहित विभिन्न जगहों पर टीम भेजी गयी। अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई में सिद्दकी की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने एक जाल बिछाया और आज उपनगरीय खार से उसे गिरफ्तार कर लिया।’’16 साल की साली को हवस का शिकार बनानेवाला जीजा गिरफ्तार

Latest India News