1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजद्रोह मामला: जेएनयू छात्रों उमर, अनिर्बान से पूछताछ जारी

राजद्रोह मामला: जेएनयू छात्रों उमर, अनिर्बान से पूछताछ जारी

नई दिल्ली: राजद्रोह मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्या से पूछताछ कर रहे अधिकारियों को दोनों से जानकारी निकलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि उमर किसी भी नारेबाजी

umar khalid- India TV Hindi
umar khalid

नई दिल्ली: राजद्रोह मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्या से पूछताछ कर रहे अधिकारियों को दोनों से जानकारी निकलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि उमर किसी भी नारेबाजी में अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहा है जबकि अनिर्बान इन दावों को चुनौती दे रहा है नारे देश विरोधी थे।

दस दिन से तलाश जारी थी, मंगलवार  को अचानक आए थे सामने
दिल्ली पुलिस ने आज खालिद और अनिर्बान से पूछताछ जारी रखी लेकिन इस मामले में उच्च न्यायालय के उस आदेश का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया जिसमें उसने अत्यंत गोपनीयता बरतने का निर्देश दिया है। दोनों के साथ ही तीन अन्य छात्रों ने भी पुलिस को काफी चकमा दिया। पुलिस इनकी तलाश 10 से अधिक दिनों तक विभिन्न शहरों में करती रही। ये छात्र मंगलवार को देर रात विश्वविद्यालय के परिसर में अचानक सामने आ गये। खालिद और अनिर्बान ने उसके बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इसके साथ ही जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पेशी वारंट का इंतजार कर रही है जो कि न्यायिक हिरासत में है ताकि तीनों से साथ में पूछताछ की जा सके।

एसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ, बनाई गई हैं दो टीमें
पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि उमर और अनिर्बान से वर्तमान में एसीपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में दो अलग अलग टीमों द्वारा पूछताछ की जा रही है। दोनों से जेएनयू में गत नौ फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगाये गए नारों तथा उस विवादास्पद कार्यक्रम में शामिल अन्य की पहचान के बारे मैं पूछताछ की जा रही है।

Latest India News