भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तोज़ी से वायरल हो गई है जिसमें उन्हें पुलिसकर्मी गोद में उठाकर दरिया पार कराते नजर आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान पन्ना जिले के बाढ़ प्रभावित अमनगंज के दौरे पर गये थे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे थे। पन्ना में पानी की धारा इतनी तेज़ थी कि मध्य प्रदेश के को सुरक्षाबलों ने उन्हें गोद में उठाकर पार लगाया।
लोग इस तस्वीर को सोशल मीडिया में खूब शेयर कर रहे हैं और शिवराज सिंह का मजाक उड़ाने से भी नहीं चूक रहे हैं।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश इस बार बाढ़ से बुरी तरह जूझ रहा है। राज्य में हालात का जायजा लेने पहुंचे शिवराज ने अमानगंज, गढोखर, कमताना, बिल्हा, हिनौती, सिंघोरा सहित कई गांव में बाढ़ पीडितों से भेंट कर उन्हें दिलासा दिया। चौहान जब पन्ना ज़िले पहुंचे तो कमताना गांव के कड़वानी में बहुत पानी भरा होने के कारण उन्हें पुलिसकर्मियों का सहारा लेना पड़ा।
तस्वीर में नजर आ रहा है कि शिवराज ने सफेद जूते पहन रखे थे और उन्हें पानी में उतरने से बचाने के लिए जवान उन्हें कन्धों पर उठा कर ले जा रहे हैं। दो जवानों के अलावा पीछे से तीन अन्य लोगों ने भी उन्हें सहारा दे रखा है।
Latest India News