1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पुलिस इंस्पेक्टर

मुंबई: एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पुलिस इंस्पेक्टर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों ने धोखाधड़ी के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक लाख रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस इंस्पेक्टर को आज गिरफ्तार कर लिया।

police incepector caught taking bribe of one lakh in mumbai- India TV Hindi
police incepector caught taking bribe of one lakh in mumbai

मुंबई, ठाणे: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों ने धोखाधड़ी के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक लाख रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। ठाणे जिले से सटे भिवंडी-निजामपुरा पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर (अपराध) के रूप में कार्यरत बाबासाहेब बेदारे धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहा था।

एसीबी पुलिस अधीक्षक संग्राम सिंह निशानदार ने बताया कि उसने आरोपी से अदालत में उसके खिलाफ मामला झूठा होने और मामले में आगे जांच की आवश्यकता नहीं होने के संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए आठ लाख रपये की रिश्वत मांगी।

उन्होंने बताया कि आरोपी किश्तों में रकम देने पर सहमत हो गया अऔर साथ ही एसीबी के समक्ष शिकायत भी दर्ज करा दी। भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ने जाल बिछाया और शाम को 52 वर्षीय निरीक्षक को पहली किश्त के रूप में एक लाख रूपये लेते हुए पकड़ लिया।

Latest India News