1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: अनंतनाग में आतंकियों ने एसआई की गोली मारकर हत्या कर दी

J&K: अनंतनाग में आतंकियों ने एसआई की गोली मारकर हत्या कर दी

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज आतंकियों ने पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक एएसआई को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

gun- India TV Hindi
gun

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज आतंकियों ने पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक एएसआई को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने आज दोपहर गोली मारकर पुलिस के एएसआई अब्दुल रशीद को घायल कर दिया था। उस समय वह अनंतनाग के मेहंदी कदल में तैनात थे और उनके पास कोई हथियार नहीं था।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के पेट में गोली लगी और उन्हें अनंतनाग के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें विशेष उपचार के लिए बादामीबाग कैंट में सेना के 92 बेस अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद जख्मों की वजह से राशिद की मौत हो गई।

Latest India News