1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: अब अमर कॉलोनी थाने में 1 सिपाही कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली: अब अमर कॉलोनी थाने में 1 सिपाही कोरोना पॉजिटिव

दक्षिण पूर्वी जिले में एक और सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की आई है। एहतियातन सिपाही को स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखवा दिया गया है।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी जिले में एक और सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की आई है। एहतियातन सिपाही को स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखवा दिया गया है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए पुलिसकर्मियों की संख्या तीन हो गई है। जिला डीसीपी आर.पी. मीणा ने मंगलवार रात बताया, जिले में तीसरा कोरोना पॉजिटिव निकला सिपाही अमर कॉलोनी थाने में तैनात था। इस सिपाही की रिपोर्ट मंगलवार को ही आई है। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी भी जिले में कोरोना पॉजिटिव इससे पहले पाए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले में अब कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर मंगलवार तक तीन हो चुकी है।

Latest India News