1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा हिंसा: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 दिन का वेतन देंगे जिले के पुलिसवाले

मथुरा हिंसा: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 दिन का वेतन देंगे जिले के पुलिसवाले

मथुरा: जिले के पुसिलकर्मियों ने मथुरा संघर्ष में मारे गये दो पुलिस अधिकारियों के परिवारों को अपना एक-एक दिन का वेतन देने का निर्णय किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने यहां बताया कि

mathura violence- India TV Hindi
mathura violence

मथुरा: जिले के पुसिलकर्मियों ने मथुरा संघर्ष में मारे गये दो पुलिस अधिकारियों के परिवारों को अपना एक-एक दिन का वेतन देने का निर्णय किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने यहां बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के करीब 3,000 पुलिसकर्मियों ने अपना-अपना एक दिन का वेतन मथुरा संघर्ष में शहीद हुये अधिकारियों के परिवारवालों को देने का निर्णय किया है। जिले के 3,000 पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन करीब 24.50 लाख रुपये होगा।

गौरतलब है कि मथुरा में हुए संघर्ष में पुलिस अधीक्षक मुकुल द्विवेदी और फराह के थाना प्रभारी संतोष यादव की मौत हो गयी थी। इस संघर्ष में 22 अन्य व्यक्तियों की भी मौत हुयी है। मामले में अब तक 368 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनपर बलवा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मर्डर का आरोप है।  3000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 11 नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं मथुरा में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ी चूक की बात मानी है। अखिलेश यादव ने माना कि उपद्रवियों के पास इतने हथियार होंगे इसका अंदाजा पुलिस को भी नहीं था। विपक्ष ने यूपी सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने तो प्रेस रिलीज जारी कर अखिलेश यादव से इस्तीफा मांगा है।

Latest India News