A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संदिग्ध के पिता की याचिका को चुनौती देंगे: प्रद्युम्न के पिता

संदिग्ध के पिता की याचिका को चुनौती देंगे: प्रद्युम्न के पिता

किशोर न्याय बोर्ड ने संदिग्ध छात्र को सीबीआई की तीन दिन की हिरासत में भेजा है जिसके खिलाफ उसके पिता ने कल याचिका दाखिल की थी।

pradyuman- India TV Hindi
Image Source : PTI pradyuman

गुडगांव: गुडगांव के रेयान स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के सनसनीखेज मामले में संदिग्ध छात्र की सीबीआई हिरासत के खिलाफ उसके पिता की ओर से याचिका दाखिल किए जाने के एक दिन बाद पीड़ित पिता ने आज कहा कि उस याचिका को अदालत में चुनौती दी जाएगी।

किशोर न्याय बोर्ड ने संदिग्ध छात्र को सीबीआई की तीन दिन की हिरासत में भेजा है जिसके खिलाफ उसके पिता ने कल याचिका दाखिल की थी।

प्रद्युम्न ठाकुर के पिता के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई के दौरान वह आरोपी के पिता की याचिका का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पिता अपने बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे हैं जो कि पहले ही सीबीआई की जांच में दोषी पाया जा चुका है।

Latest India News