1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रणब और मोदी ने दी श्रद्धांजलि, आप भी साझा करें मन की बात

प्रणब और मोदी ने दी श्रद्धांजलि, आप भी साझा करें मन की बात

नई दिल्ली: नई पीढ़ी के भारत का सपना बुनने वाले और बच्चों के चहेते हमारे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। खुली आंखों से सपने देखने की बात

अलविदा मिसाइलमैन: आप...- India TV Hindi
अलविदा मिसाइलमैन: आप भी लिखें श्रद्धांजलि के दो शब्द

नई दिल्ली: नई पीढ़ी के भारत का सपना बुनने वाले और बच्चों के चहेते हमारे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। खुली आंखों से सपने देखने की बात कहने वाले कलाम के लिए आज करोड़ों आंखें नम है। कलाम के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। अगर आप भी इस भाव-भीन मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं, तो अपने भावों को चंद शब्दों में बयां करे।  

दिग्गजों ने दी कलाम साहब को श्रद्धांजलि
हमने आज भारत के एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिसने अपना पूरा जीवन देश और इसके नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। डॉ कलाम जीवनभर लोगों के राष्ट्रपति रहे और अपनी मौत के बाद भी वह ऐसे ही रहेंगे। प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति

कलाम महान वैज्ञानिक थे। मैंने एक मार्ग दर्शक खो दिया। वह पूरे देश खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। वह राष्ट्रपति थे तब भी कहते थे, में एक टीचर हूं। और देखिए, वह अपने अंतिम समय में भी पढ़ा ही रहे थे। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि कलाम महान वैज्ञानिक, एक विद्वान राजनेता और सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने अपने कामों और कर्मों से लाखों युवाओं और बुजुर्गों को प्रेरित किया। हमारी राजनीति में उनका योगदान अदित्यीय रहेगा। सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष

मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी जिंदगी के हीरो अब इस दुनिया में नहीं रहे। नील माधव (निर्देशक आई एम कलाम फिल्म)

कलाम जब राष्ट्रपति बने तो उन्होंने उम्मीद शब्द का नया अर्थ दिया था। ए आर रहमान (गायक और संगीतकार)

देश के पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षक और करोड़ों युवाओं के मार्गदर्शक एपीजे अब्दुल कलाम को आप भी श्रद्धांजलि देते हुए दो शब्द नीचे दिए बॉक्स का उपयोग करते हुए लिख भेजें....

Latest India News