नई दिल्ली: रियो ओलंपिक में पहलवान नरसिंह यादव की जगह अब प्रवीण राणा हिस्सा लेंगे। भारतीय कुश्ती संघ ने प्रवीण का नाम भारतीय ओलंपिक संघ को भेज दिया है। प्रवीण राणा ने नरसिंह को फाइनल ट्रायल में हराया था।
पहलवान नरसिंह यादव की जगह रियो ओलंपिक में जा रहे प्रवीण राणा ने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि उन्हें रियो जाने का मौका मिला है। उनका कहना है कि वह अपनी तरफ से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। राणा ने कहा कि वह नरसिंह को अपना भाई मानते हैं और उन्हें इस बात का दुख भी है कि नरसिंह रियो नहीं जा पा रहे हैं।
क्या था मामला
पिछले दिनों डोप टेस्ट में नरसिंह यादव नाकाम रहे। जिससे रियो ओलंपिक में उनकी भागीदारी भी खतरे में पड़ गई। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की कि नरसिंह के बी नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाये गए हैं। नरसिंह प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गए। उसका बी नमूना भी पाजीटिव निकला।
Latest India News