A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्‍ट्रपति कोविंद 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर देश को संबोधित करेंगे

राष्‍ट्रपति कोविंद 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर देश को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

President Kovind- India TV Hindi
President Kovind file Photo

नयी दिल्ली: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर शुक्रवार को राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

यह संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्‍ट्रीय नेटवर्कों तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे प्रसारित किया जाएगा। प्रसारण पहले हिन्‍दी में और इसके बाद अंग्रेजी में होगा। 

दूरदर्शन पर हिन्‍दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसा‍रण करेंगे। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगा। 

Latest India News