नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमत 3.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 1.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे से प्रभावी होंगी।
इससे पहले तेल कंपनियों ने 29 फरवरी को पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर आम जनता को खुश होने का मौका दिया था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह वृद्धि की गई है। डीजल और महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है।
Latest India News