1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश में मंदिर के पुजारी की पत्नी की बलात्कार के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश में मंदिर के पुजारी की पत्नी की बलात्कार के बाद हत्या

मुजफ्फरनगर: यहां के राजपूताना माजरा गांव में 35 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। महिला एक मंदिर के पुजारी की पत्नी थी जो कि कल से लापता

मंदिर के पुजारी की...- India TV Hindi
मंदिर के पुजारी की पत्नी की बलात्कार के बाद हत्या

मुजफ्फरनगर: यहां के राजपूताना माजरा गांव में 35 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। महिला एक मंदिर के पुजारी की पत्नी थी जो कि कल से लापता थीं।

पुलिस ने आज बताया कि पीडि़ता कल शाम अपने घर से बाहर कुछ काम के लिए गई थी जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। चरथावल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेत में आज महिला का शव अद्र्धनग्न हालत में पाया गया। शव को देखकर पता चलता है उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी।

उन्होंने बताया कि शव की स्थिति से संकेत मिलता है कि महिला का पहले बलात्कार किया गया उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस बीच, घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए जिले की सड़क को अवरद्ध कर दिया। बाद में उन्हें समझाया गया और फिर वे वहां से हट गए।

Latest India News