पीएम मोदी बोले- देश में हर जरूरतमंत को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश जारी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है। आपके दर्द का पूरा एहसास है। कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आयी है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है। आपके दर्द का पूरा एहसास है। कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आयी है। देश में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा है। सबकी यही कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा रहा है। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है
पिछले दिनों में लिए गए फैसलों से जल्द सुधरेंगे हालात
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि मेरी फार्मा इंडस्ट्री के लोगों से काफी विस्तार से चर्चा हुई। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास मजबूत फार्मा सेक्टर है। हम अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाने का काम तेजी से कर रहे हैं। बीते दिनों में जो फैसले लिए गए हैं, उससे आने वाले समय में स्थिति सुधरेगी। ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और प्राइवेट प्लेयर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ शहरों में बड़े-बड़े कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। वैज्ञानिकों ने बहुत कम वक्त में वैक्सीन बनाई है। दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है।
ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है
PM मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने बीते दिनो में अपनो को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ़ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। परिवार के एक सदस्य के रूप में, मैं आपके दुःख में शामिल हूं। चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है। इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले।
1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगेगी
PM मोदी ने कहा कि कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है। एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा। राज्य सरकारों से अनुरोध है कि श्रमिकों का भरोसा बनाए रखें। जो जहां हैं, वहीं रहें। अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेंगी और काम भी चलता रहेगा। मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।
Live updates : Breaking news April 20 Live
-
April 20, 2021 9:46 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ डी. एस राणा ने कहा कि अभी हम घंटों में काम कर रहे हैं कि कितने घंटों तक ऑक्सीजन चल सकती है। अभी समस्या है जिसका समाधान हमें निकालना होगा। अभी हमारे पास अगले 6-7 घंटों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध है। 4 घंटों में बाद दबाव कम होना शुरू हो जाएगा, हमें वेंटिलेटर चलाना मुश्किल हो जाएगा। हमें कम से कम 5000 लीटर ऑक्सीजन चाहिए।
-
April 20, 2021 9:45 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
आज महाराष्ट्र में 62,097 नए COVID19 मामले, 54,224 रिकवरी, और 519 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले 39,60,359 हो गए हैं। मरने वालों का कुल आंकड़ा 61,343 पर है।
-
April 20, 2021 9:45 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
हरियाणा में 7,811 नए मामले, 3,367 रिकवरी और 35 मौतें दर्ज़ की गई।
-
April 20, 2021 9:01 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा: PM मोदी
-
April 20, 2021 7:58 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग बहुत बढ़ गई है। दिल्ली के बड़े-बड़े अस्पतालों में 8-10 घंटे की ऑक्सीजन बची है। अगर अगले 10-12 घंटे में उन अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वे अस्पताल मरीजों का इलाज कैसे करेंगे। ऐसे में इन मरीजों की जान पर बन आएगी: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
-
April 20, 2021 7:06 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में 6,890 नए COVID19 मामले, 91 मौतें और 5,504 रिकवरी दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 3,36,360
कुल रिकवरी: 2,58,191
सक्रिय मामले: 71,692
मृत्यु: 6,477 -
April 20, 2021 7:06 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री से बहुत गंभीर मांग की है कि गंभीर लाकडॉउन की जरूरत है। गंभीर मतलब जैसे पहली बार लॉकडाउन था वैसा लॉकडाउन। ट्रेन और बस के बारे में आज और कल में बारीकी से अध्ययन करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
-
April 20, 2021 7:06 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कल रात 8 बजे के बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन के बारे में घोषणा करेंगे। वे स्वयं इसके बारे में निर्णय लेंगे। मंत्रीमंडल ने यह उन पर सौंपा है: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
-
April 20, 2021 7:06 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ने कोविड वैक्सीन मैन्युफैक्चर्रस के साथ बैठक की।
-
April 20, 2021 7:05 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
राहुल गांधी कोरोना को लेकर तरह तरह के बयान देते रहे हैं। अब वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अगर उनको दिल्ली में जगह न मिले तो मैं हरियाणा में इलाज कराने को तैयार हूं। वे प्रचारित करते रहे हैं कि दिल्ली में बेड की कमी है। हम उनका बेहतर इलाज कराएंगे: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
-
April 20, 2021 6:03 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
हमने राज्य स्तरीय कोविड मॉनिटरी कमेटी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता हमारे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कर रहे हैं। जो भी नई जानकारी आएगी उसके आधार पर हम कदम उठाएंगे। श्रमिकों से निवेदन करते है कि इस बार ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला कि हमारा आर्थिक चक्र बंद हो: हरियाणा CM
-
April 20, 2021 6:03 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तर प्रदेश: दिल्ली में 6 दिनों के लॉकडाउन में सरकार के दिल्ली छोड़कर नहीं जाने की सलाह के बाद भी प्रवासी मजदूरों का अपने घर वापस जाना जारी है। (तस्वीरें गाजियाबाद के NH-24 से) एक व्यक्ति ने कहा, ''हरदोई जाना है क्योंकि लॉकडाउन आगे बढ़ सकता है। हम लोगों को दिक्कत हो रही है।''
-
April 20, 2021 6:02 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राजस्थान में 22 अप्रैल से 21 मई तक CrPC की धारा 144 लागू की जाएगी: राज्य गृह विभाग
-
April 20, 2021 6:02 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने कल (बुधवार) से चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है: पीआरओ, चंडीगढ़ प्रशासन
-
April 20, 2021 6:02 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 3,012 नए #COVID19 मामले दर्ज किए गए और 27 मौतें हुईं।
कुल मामले: 1,29,205
कुल मौतें: 1,919
रिकवरी दर: 80.21% -
April 20, 2021 5:28 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
कोरोना के वर्तमान हालातों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए युद्द स्तर पर काम कर रहे हैं, केंद्र सरकार से भी बात कर रहे हैं। बड़े स्तर पर ऑक्सीजन बैड्स बढ़ाने का काम भी जारी है।
-
April 20, 2021 5:10 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
बहुत से ऐसे डॉक्टर हैं जो एम्स में दूसरे विभाग में काम करते होंगे। बहुत सी नर्सें भी होंगी जिन्होंने पिछले साल कोविड में सीधे तौर पर काम नहीं किया होगा। बहुत सी हमारी मैनपावर है जिनको ट्रेनिंग देकर हम आज कोविड के इलाज के लिए सक्षम बना सकते हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
-
April 20, 2021 5:00 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
आज बैंगलोर से रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप आई है, इस संबंध में मुझे निर्देश दिए गए थे कि एयरपोर्ट पहुंचकर समन्वय स्थापित किया जाए। ये रीवा, ग्वालियर, शहडोल, रतलाम, जबलपुर और भोपाल पहुंचाए जाने हैं। 310 बॉक्स आए हैं, इंदौर को 87 बॉक्स दिए गए हैं: अजय देव शर्मा एडिशनल कलेक्टर इंदौर
-
April 20, 2021 4:31 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
-
April 20, 2021 4:31 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla
गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दहोद में जिला प्रशासन के साथ कोरोना कि स्थिति पर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा, ''पिछले एक महीने में हमने 41,000 बेड से 78,000 बेड किया हैं। 30 अप्रैल तक 10,000 बेड और बढ़ाएंगे। लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं है।''
-
April 20, 2021 12:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण शहर के आधारवाड़ी जेल के कम से कम 30 कैदियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
-
April 20, 2021 12:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली में 2462 बेड खाली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
-
April 20, 2021 11:54 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर टीकमगढ़ जा रही यात्री बस ग्वालियर-झांसी मार्ग पर डबरा के पास जौरासी घाटी में पलटी। दो लोगों की मौत । दर्जनों घायल ।
-
April 20, 2021 10:09 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दोपहर साढ़े 3 बजे कैबिनेट की बैठक लेंगे। महाराष्ट्र में जारी मौजूदा पाबंदियों को और सख्त करने के पक्ष में महाराष्ट्र सरकार, लिए जा सकते हैं कड़े फैसले
-
April 20, 2021 10:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
देश में 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले
-
April 20, 2021 8:11 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र में 1 मई तक धारा 144 लागू
-
April 20, 2021 8:10 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली मेट्रो: सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए कश्मीरी गेट, राजीव चौक और एम जी रोड मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाहर जाने की अनुमति है