नई दिल्ली: ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे।
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सोमवार को यहां गांधी स्मृति और इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति का दौरा किया। ब्रिटेन का यह शाही जोड़ा इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र चढ़ाने के बाद 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति पहुंचा। इसी स्थान पर महात्मा गांधी को गोली लगी थी।
द ताज महल पैलेस होटल में रविवार रात उनके लिए स्वागत समारोह रखा गया, जिसमें फिल्म जगत, खेल व कारोबार जगत की दिग्गज हस्तियां जुटीं। स्वागत समारोह के मेजबान ऐश्वर्य व शाहरुख खान रहे। कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्य राय बच्चन, परिणीति चोपड़ा और हुमा कुरैशी के साथ कई और हस्तियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडिलटन की यह पहली भारत यात्रा है।
Latest India News