1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रिंस विलियम-केट के स्वागत को तैयार ताजमहल, आज करेंगे दीदार

प्रिंस विलियम-केट के स्वागत को तैयार ताजमहल, आज करेंगे दीदार

ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडलटेन आज ताजमहल देखने पहुंचेंगे। यहां जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों होटल अमर विलास में दिन का भोजन और रात्रिभोज करेंगे।

kate middleton and prince william to visit taj mahal today.- India TV Hindi
kate middleton and prince william to visit taj mahal today.

आगरा: ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडलटेन आज ताजमहल देखने पहुंचेंगे। यहां जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों होटल अमर विलास में दिन का भोजन और रात्रिभोज करेंगे। वह करीब शाम 4 बजे ताजमहल पहुंचेंगे और शनिवार शाम एक विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। विलियम और केट के आगमन को देखते हुए सुरक्षा तथा यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केट और विलियम के स्वागत के लिए शामिल नहीं होंगे, जिसके बारे में पूर्व में कुछ खबरों में कहा गया था।

नगर निगम के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को ताज गंज के पूरे इलाके की सफाई करते देखा गया।

करीब 24 वर्ष पहले विलियम की मां प्रिंसेस डायना भी ताजमहल देखने पहुंची थीं। विश्व की खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों में से एक ताजमहल का निर्माण 1631 में शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में करवाया था।

केनसींगटन पैलेस प्रवक्ता ने बताया कि प्रिंस ऐसे स्थान की यात्रा करने में खुद को काफी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं जहां उनकी मां की यादें जिंदा हैं। ताजमहल दौरे के साथ ही विलियम और केट का 7 दिवसीय भारत व भूटान दौरा समाप्त हो जाएगा।

Latest India News