1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिहाड़ जेल में 4 साथियों ने की कैदी की पीट-पीट कर हत्या

तिहाड़ जेल में 4 साथियों ने की कैदी की पीट-पीट कर हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में आपसी विवाद के चलते एक क़ैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। वारदात जेल नंबर 8 में हुई। चार क़ैदियों ने मिल कर दीपक नाम के

तिहाड़ जेल में...- India TV Hindi
तिहाड़ जेल में कैदियों ने की साथी की पीट कर हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में आपसी विवाद के चलते एक क़ैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। वारदात जेल नंबर 8 में हुई। चार क़ैदियों ने मिल कर दीपक नाम के एक क़ैदी का क़त्ल कर दिया। दीपक पर नुकीली चीज से अटैक किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक दीपक चारों आरोपियों के साथ काफी दिनों से रह रहा था।

शुरूआती जांच में पता चला है कि हमला सतपाल बेदी, मनप्रीत सिंह, रियाज और सूरज नाम के क़ैदियों ने किया।

मृतक दीपक हत्या और डकैती के केस में जेल में बंद था।

पहले भी सामने आ चुका है मामला  

इससे पहले, 11 मई 2015 को एक ऐसा ही मामला सामने आया था। तीन कैदियों ने तिहाड़ जेल में हत्या के एक आरोपी को कथित तौर पर मार डाला था। अजय कुमार वॉर्ड नंबर 15 की ओर जा रहा था कि तभी तीन लोगों ने उसे घेर लिया और तेज धार वाली चीज से उस पर हमला किया। उसका काफी खून बह गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया था कि तीनों आरोपी सुमित, राकेश और रमाकांत उर्फ राजू मृतक को जानते थे। पुलिस ने कहा था कि झगड़े की वजह पैसों के लेनदेन से जुड़ा था।

Latest India News