1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंचायत चुनाव में SP को झटका, मंत्रियों के रिश्तेदार भी हारे

पंचायत चुनाव में SP को झटका, मंत्रियों के रिश्तेदार भी हारे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में सत्तारुढ़ सपा के मंत्री भी अपने परिजनों की सीट तक बचाने में कामयाब नहीं

पंचायत चुनाव में SP को...- India TV Hindi
पंचायत चुनाव में SP को झटका, मंत्रियों के करीबी हारे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में सत्तारुढ़ सपा के मंत्री भी अपने परिजनों की सीट तक बचाने में कामयाब नहीं हो पाए है। मंत्रियों के तमाम रिश्तेदारों को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी है। आपको बता दें कि प्रदेश के 819 ब्लॉकों में हुए चुनावों में रविवार को मतगणना शुरु हुई है और यह मतगणना आज यानी सोमवार तक चलेगी। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी का बिहार चुनाव में भी एनडीए गठबंधन और महागठबंधन से मुकाबिल है।

कौन -कौन रिश्तेदार हारा-

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव जो कि सिरसागंज से विधायक हैं की पत्नी राम सखी को चुनाव में शिकस्त मिली है। मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह मामा लल्ला यादव भी नहीं जीत पाए हैं। वहीं बूथ कैप्चरिंग की धमकी देने वाले तोता राम यादव को भी मुंह की खानी पड़ी है। वो चुनावी दौड़ में पहले और दूसरे नहीं बल्कि 20वें नंबर पर रहे हैं। मतगणना के मुताबिक बलरामपुर में राज्यमंत्री एसपी यादव की पत्नी और बहू दोनों अपनी सीट नहीं बचा पाई हैं।

अगर बात अमरोहा की करें तो मंत्री महबूब अली के परिवार की दो सीटें खतरे में जान पड़ रही हैं। मंत्री अवधेश प्रसाद की पत्नी और बेटा दोनों चुनाव हार गए हैं, जेल मंत्री रामपाल राजवंशी की दोनों बेटियां सीतापुर से चुनाव हार चुकी हैं। समाजवादी पार्टी की यह हर साल 2017 के विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहतर संकेत नहीं माना जा रहा है।    

Latest India News