1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पोस्टर पर बवाल: कर्फ्यू के बावजूद हिंसा, एक पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ एफआईआर

पोस्टर पर बवाल: कर्फ्यू के बावजूद हिंसा, एक पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ एफआईआर

जम्मू: कर्फ्यू के बावजूद शुक्रवार को जम्मू के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जम्मू में उग्रवादी सिख नेता जरनैल सिंह भिंडरवाले के पोस्टर को लेकर हिंसा भड़की थी जिसमें एक युवा की मौत

जम्मू में हिंसा जारी,...- India TV Hindi
जम्मू में हिंसा जारी, एक पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ एफआईआर

जम्मू: कर्फ्यू के बावजूद शुक्रवार को जम्मू के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जम्मू में उग्रवादी सिख नेता जरनैल सिंह भिंडरवाले के पोस्टर को लेकर हिंसा भड़की थी जिसमें एक युवा की मौत हो गई थी।

इस बीच पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के एक सुरक्षाकर्मी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है।

युवा सिख प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर दिगियाना के नजदीक जम्मू (पूर्व) के डीएसपी मोहम्मद रफीक की सुरक्षा में तैनात सिपाही जोगिंदर पाल को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया। गुरुवार रात हुए इस हमले के दौरान प्रदर्शनकारी पाल की एके-47 मशीनगन भी लेकर भाग गए। कठुआ के मीरपुर के रहने वाले पाल को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि एके-47 को बरामद कर लिया गया है और हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जम्मू के कई इलाकों में आज सिखों ने कर्फ्यू को तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वे गुरुवार को गोलीबारी की घटना के जिम्मेवार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार दिगियाना इलाके में एक भीड़ ने उस वाहन को रोक लिया जिसमें मृतक जगजीत सिंह का शव ले जाया जा रहा था। भीड़ ने उस पुलिस वाहन में आग लगा दी जो शव वाले वाहन के साथ चल रही थी। इसके अलावा भीड़ ने करीब आधा दर्जन वाहनों में बी आग लगा दी। शव के साथ प्रदर्शनकारियों ने सड़ पर धरना भी दिया।

इसके पहले नाराज़ सिखों ने जम्मू रेल्वे स्टेशन के बाहर वाहनों और दुकानों के साथ तोड़ा फोड़ी की। हिंसा के बाद यहां और गांधी नगर में बाज़ार बंद हो गए।

दिगियाना और तलब तिल्लो इलाकों से भी विरोद प्रदर्शन की ख़बरें हैं। यहां प्रशासन ने काफी संख्या में दंगा निरोधक और अर्ध सेनिक बल तैनात किया था।

सतवारी और मिरियां साहब में आज भी कर्फ्यू जारी रही। यहां सेना स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है।

यहां गुरुवार को हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लगाया गया था।

इस बीच पुलिस महा-निदेशक के.राजेंद्र कुमार ने श्रीनगर से याहा आकर एक उच्चस्तरीय बैठक की।

अफ़वाहों के रोकने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

जम्मू जिला मजिस्ट्रैट सिमरजीत सिंह ने शुक्रवार को इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनियों को सेवा पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

उन्होंने निषेधाज्ञा लागू कर पूरे जम्मू में पांच या इससे अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी है।

जम्मू, सांबा, काठुआ, राजौरी और पुंछ में शौक्षिक संस्थान आज भी बंद रहे।

इस बीच पुलिस फायरिंग में एक युवा की मौत के सिलसिले में एफआईआर दायर की गई।

राज्य सरकार ने अशकूर वानी को जम्मू-काठुआ रैंज का उप महा-निरीक्षक नियुक्त किया है।

प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को दिगियाना इलाके में विशेष पुलिस अधिकारी से एके-47 राइफल छीन ली थी। वे उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिसने बुधवार को सिख आतंकादी जरनैल सिंह भिंडरांवाले के पोस्टर हटाए थे।

पुलिस ने बताया, "हमने दोषी को पकड़ने और हथियार जब्त करने के लिए अभियान शुरू किया।"

इस बीच, मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह और सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने युवक की मौत पर संवेदना जाहिर की और सभी समुदायों में शांति तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Latest India News