A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे: एम्बुलेंस पलटने से Covid-19 के 12 मरीज घायल

पुणे: एम्बुलेंस पलटने से Covid-19 के 12 मरीज घायल

महाराष्ट्र में पुणे के बावधन के पास सोमवार को एक एम्बुलेंस के पलट जाने से उसमें सवार कोविड-19 के 12 मरीज घायल हो गए।

<p>पुणे: एम्बुलेंस...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE पुणे: एम्बुलेंस पलटने से Covid-19 के 12 मरीज घायल

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के बावधन के पास सोमवार को एक एम्बुलेंस के पलट जाने से उसमें सवार कोविड-19 के 12 मरीज घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एम्बुलेंस मरीजों को लेकर एक कोविड अस्पताल जा रही थी। सभी घायल मरीजों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंजवाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक यशवंत गवरी ने कहा कि 12 मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस पुणे-मुंबई राजमार्ग पर बावधन के पास पलट गई।

Latest India News