1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पंजाब में सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से रोक, शादी में 30 से ज्यादा लोग नहीं

Coronavirus: पंजाब में सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से रोक, शादी में 30 से ज्यादा लोग नहीं

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे कदम बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जबकि सामाजिक समारोहों जैसे विवाह आदि के आयोजन में मौजूद 50 लोगों की संख्या को कम कर 30 कर दिया है।

Coronavirus: पंजाब में सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से रोक, शादी में 30 से ज्यादा लोग नहीं- India TV Hindi
Image Source : ANI/TWITTER Coronavirus: पंजाब में सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से रोक, शादी में 30 से ज्यादा लोग नहीं

चंडीगढ़: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे कदम बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जबकि सामाजिक समारोहों जैसे विवाह आदि के आयोजन में मौजूद 50 लोगों की संख्या को कम कर 30 कर दिया है। यानि अब शादी समारोह में 30 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो पाएंगे। 

वहीं दफ्तर, कार्यस्थल या अन्य सार्वजनिक जगहों पर मास्क की अनिवार्यता पहले की तरह लागू रहेगी। यह नई गाइडलाइन आज जारी की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा रविवार को घोषणा की गई थी। इस घोषणा के अनुरूप आज संशोधित दिशानिर्देश जारी किये गए हैं। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि जो लोग भी इन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,821

पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस के 234 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,821 पहुंच गई है जबकि इस महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 199 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 के अभी 2,230 मरीजों का इलाज चल रहा है और पिछले 24 घंटे में 352 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अब तक 5,392 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। 

विभाग ने बताया कि मौत के चार नये मामलों में दो मरीजों की मौत अमृतसर जबकि पठानकोट और संगरूर जिलों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार गंभीर स्थिति वाले नौ मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 59 ऑक्सीजन की मदद पर है। अब तक 3,95,185 नमूनों की जांच की गई है।

Latest India News