1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब सरकार ने 3 सालों में हैलिकॉप्टर पर खर्च किए 13 करोड़ रुपए

पंजाब सरकार ने 3 सालों में हैलिकॉप्टर पर खर्च किए 13 करोड़ रुपए

पंजाब सरकार के पास मौजूद एकलौता हेलीकॉप्टर जो कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल को लेकर उड़ता है, जिसने की सरकार के राजस्व पर पिछले 3 सालों में 13.12 करोड़ रुपए का बोझ डाला है।

punjab- India TV Hindi
punjab

नई दिल्ली: आज के महंगाई के दौर में पंजाब सरकार भी पैसों की किल्लत से जूझ रही है। पंजाब सरकार के पास मौजूद एकलौता हेलीकॉप्टर जो कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल को लेकर उड़ता है, जिसने की सरकार के राजस्व पर पिछले 3 सालों में 13.12 करोड़ रुपए का बोझ डाला है। पंजाब सरकार ने बेल-429 हेलिकॉप्टर दिसंबर, 2012 में खरीदा था। सूत्रों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल मई, 2013 में शुरू हुआ था।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर का परिचालन सिविल एविएशन डिपार्टमेंट करता है और अब तक हेल्कॉप्टर को चलाने के लिए तेल पर 1.71 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि, पिछले 3 सालों में हेलिकॉप्टर करीब 1300 घंटों की उड़ान भर चुका है। इसका मतलब यह है कि पंजाव के VIP की हर घंटे की उड़ान पर पंजाब सरकार के राजस्व पर 1 लाख रुपए का भार पड़ता है।

हेल्कॉप्टर की सालाना रख-रखाव का खर्च उस पर लगे तेल से भी ज्यादा है। सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने अब तक हेल्कॉप्टर की देखरेख पर 3.16 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। यह खर्च 2015 में लगभग 1.61 करोड़ था जो कि अब तक सबसे ज्यादा खर्च हुई धन राशि है।

डिपार्टमेंट में लगभग 24 कर्मचारी काम करते हैं जिसमें 3 पायलट, 1 फ्लाइट डिस्पैचर, 3 टेक्नीशियन, 6 सहायक, 1 चीफ इंजीनियर, 1 एयर व्रधी मैन और 1 क्वालिटी मैनेजर हैं जो कि हेलिकॉप्टर की देख-रेख करते हैं।

Latest India News