A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबसे खौफनाक सनक ONLINE, फेसबुक लाइव के दौरान खुद के सीने में गोली मारी

सबसे खौफनाक सनक ONLINE, फेसबुक लाइव के दौरान खुद के सीने में गोली मारी

पंजाब में गुरतेज नामक शख्श ने अपनी खुदकुशी की कोशिश की और इसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। फेसबुक लाइव के दौरान गुरतेज ने खुद के सीने में गोली मार ली।

facebook live- India TV Hindi
facebook live

पंजाब में गुरतेज नामक शख्श ने अपनी खुदकुशी की कोशिश की और इसे फेसबुक पर लाइव कर दिया। फेसबुक लाइव के दौरान गुरतेज ने खुद के सीने में गोली मार ली। गुरतेज को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरतेजा की उम्र 35 साल है और वह जमीन के विवाद से परेशान था। उसका आरोप है कि 4 एकड़ ज़मीन पर पिता के बड़े भाई ने कब्जा कर लिया है। फेसबुक लाइव में गुरतेज ने प्रशासन पर भी आरोप लगाया । रिवॉल्वर गुरतेज ने फेसबुक पर लाइव के दौरान अपने दर्द को कुछ इस तरह बयां किया....

'मेरे पास है..ये रही..मैं एक दो मिनट में खुद को गोली मार लूंगा...ये काम खत्म कर देना है...लेकिन मेरे आखिरी विनती है कि इसके बाद मुझे और मेरे परिवार को..मैं तो रहूंगा नहीं इसके बाद इंसाफ मिलना चाहिए अगर अब भी इंसाफ नहीं मिला तो मुझे न्यायपालिका पर यकीन है कि हमें इंसाफ मिलेगा..
हमें इंसाफ मिलेगा..लो भाई जी..रब राखा..'

गुरतेज अपनी ही जिंदगी का ''लाइव डेथ'' दिखा रहा था। ऑनलाइन खुदकुशी की कोशिश करने वाले गुरतेज को अस्पताल लाया गया।उसके सीने में गोली के छर्रे धसे हुए थे। उसकी हालत गंभीर थी। फेसबुक के जरिए ये बात पूरे शहर में फैल चुकी थी। अस्पताल में लोगों का तांता लग गया।

Latest India News