करनूल (आंध्रप्रदेश): एक सरकारी लेडी अफसर की आमदनी कितनी हो सकती है, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन आंध्र प्रदेश के करनूल में एक सरकारी अफसर ने करीब पचास करोड़ की जायदाद जुटा ली। एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे में 50 करोड़ के काले खजाने का पता चला। सोने के कंगन, सोने का कमरबंद, चांदी के बर्तन, महंगे-महंगे इतने हार कि छोटी-मोटी जौहरी की दुकान खुल जाए। इस लेडी ऑफिसर का नाम स्वराज्य लक्ष्मी है और ये मेडिकल हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात है। इनके पति प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर हैं।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
लेडी अफसर का काला खजाना
- विशाखापत्तनम में 4 प्लॉट..
- विशाखापत्तनम में ही 3 बड़े मकान और 2 फ्लैट..
- 4 करोड़ के हॉस्पिटल की डील के लिए 2 करोड़ का एडवांस..
- शहर के सबसे पॉश एरिया में 2400 वर्ग गज का शानदार कमर्शियल कॉम्प्लैक्स..
- 5 एकड़ खेती लायक जमीन के दस्तावेज मिले..
खजाने को देखकर अफसर भी हैरान
लॉकर और घर में जो मिला वो बेहद ही चौंकाने वाला था। बैंक एकाउंट और लॉकर की जांच शुरू हुई तो अंदर जो खजाना मिला उसे देखकर एसीबी के अफसर भी हैरान थे..
एचडीएफसी बैंक के लॉकर से 1 किलो सोने के जेवरात मिले।
- कोटक महिंद्रा बैंक के लॉकर में 750 ग्राम सोने की ज्वैलरी थी..
- बैंक एकाउंट में 23 लाख रुपए नगद जमा थे..
- 20 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट..
- और 20 लाख रुपए की इंश्योरेंस पॉलिसी भी मिली..
एसीबी की पड़ताल में खुलासा हुआ कि अब तक मिली तनख्वाह के मुताबिक कमाई 90 लाख की थी। पति की इनकम के बारे में अनुमान लगा कि किसी भी हाल में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की आमदनी नहीं होगी। यानी कुल मिलाकर इस डॉक्टर दंपति की आय 4 करोड़ रुपए के आसपास थी। खर्चे काट दिए जाएं तो ये आंकड़ा और कम हो जाता लेकिन जांच में कुल 50 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ।
Latest India News