1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राधे मां से थाने में पूछताछ, क्या होगी गिरफ्तारी'

राधे मां से थाने में पूछताछ, क्या होगी गिरफ्तारी'

नई दिल्ली: विवादों में घिरी राधे मां से मुंबई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पूछताछ शुरू कर दी है । राधे मां पुलिस के नोटिस पर शुक्रवार 10 बजे के करीब कांदिवली

राधे मां से थाने में...- India TV Hindi
राधे मां से थाने में पूछताछ, क्या होगी गिरफ्तारी?

नई दिल्ली: विवादों में घिरी राधे मां से मुंबई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पूछताछ शुरू कर दी है । राधे मां पुलिस के नोटिस पर शुक्रवार 10 बजे के करीब कांदिवली थाने में पहुंचीं जहां इस मामले में मुंबई पुलिस आज उनका बयान दर्ज करेगी।

गौरतलब है कि पुलिस ने एक महिला की ओर से दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के एक मामले में राधे मां को समन जारी किया था। इससे पहले मुंबई की डिंडोसी कोर्ट ने गुरुवार को राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

पुलिस ने राधे मां पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। राधे मां पर पुलिस ने पासपोर्ट की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। निचली अदालत से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद राधे मां अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं।

कांदिवली थाने में राधे मां के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं, किसी भी संभावित घटना को टालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की भी तैनाती की गई है।

राधे मां के समर्थकों ने थाने के बाहर नारेबाजी भी की, हालांकि मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों राधे मां की फैन्सी ड्रेसेज में तमाम तस्वीरें मीडिया में आने के बाद से ही वह चर्चा में हैं।

Latest India News