1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राधे मां की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने समन भेजा

राधे मां की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने समन भेजा

मुंबई: मुंबई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में राधे मां को समन सौंप दिया है। रविवार रात मुंबई पुलिस राधे मां को समन सौंपने के लिए उनके भक्त के घर बालकेश्वर

राधे मां की मुश्किलें...- India TV Hindi
राधे मां की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने समन भेजा

मुंबई: मुंबई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में राधे मां को समन सौंप दिया है। रविवार रात मुंबई पुलिस राधे मां को समन सौंपने के लिए उनके भक्त के घर बालकेश्वर पहुंची। राधे मां को अब शुक्रवार तक पुलिस के सामने पूछताछ के लिये हाज़िर होना है। इस मामले में 6 और लोगों को पुलिस पहले ही समन दे चुकी है।

अब झांसा देकर 1 करोड़ 59 लाख दान में लिये

राधे मां पर गुजरात के कच्‍छ ज़िले के अंजार में 7 लोगों को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का संगीन आरोप भी लगा है। धर्म रक्षक महामंच के अध्‍यक्ष रमेश जोशी ने ये शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि राधे मां के भक्‍तों ने कच्छ के एक परिवार को झांसा देकर 1 करोड़ 59 लाख रुपए का दान लिया था। लेकिन जब परिवार को सच्चाई पता लगी तो उनके सामने सिवाए खुदकुशी के कुछ और चारा नहीं बचा।

Latest India News