नई दिल्ली: आज मुंबई के कांदिवली थाने में करीब 5 घंटे राधे मां से पूछताछ की गई। पुलिस अफसरों ने उनसे पूछताछ के लिए लगभग 70-80 सवालों की सूची तैयार की थी। पुलिस राधे मां के जवाब से संतुष्ट नजर आई राधे मां के खिलाफ दहेज लेने के लिए उकसाने की शिकायत है। एक महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ससुराल वाले उसे राधे मां के उकसाने पर तंग करते हैं। राधे मां पर धार्मि भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। राधें मां पर देश भर में करीब 5 शिकायतें दर्ज है। साथ ही राधे मां पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी है।
राधे मां को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राधे मां को अग्रिम जमानत दे दी है और उनकी गिरफ्तारी पर दो हफ्ते तक की रोक लगा दी है। इससे पहले स्वघोषित देवी राधे मां की अग्रिम जमानत की अर्जी गुरुवार की शाम को दिंडोशी सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी।
शाम को अदालत ने अपने फैसले में अर्जी खारिज करने की घोषणा की। अर्जी खारिज होने से राधे मां को करारा झटका लगा है, और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
Latest India News