नई दिल्ली: विवादों से घिरी स्वयंभू साध्वी सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें राधे मां लंदन के एक कसीनो में जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। गौर हो कि राधे मां का यह वीडियो लंदन के एक कसीनो का है।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले राधे मां कि स्कर्ट पहने फोटो वायरल हुई थी। उन फोटोज को दुबई का बताया गया था। जो वीडियो राधे मां का वायरल हुआ उसे किसी मोबाइल द्वारा शूट किया गया है।
राधे मां के चाहने वाले उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। इस वीडियो के सामने आने से उनके भक्तों को ठेस पहुंची है।
बीते दिनों दहेज उत्पीड़न और धोखेबाजी के मामलों फंस चुकी राधे मां पर अब सेक्स रैकेट चलाने के आरोप भी लग चुके हैं। माडल और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस अर्शी खान ने आरोप लगाया था कि वे सेक्स रैकेट का संचालन करती हैं।
अर्शी ने ये भी कहा था कि राधे मां के बिजनेस एजेंट ने उनसे मुलाकात की और उन्हें इस रैकेट का हिस्सा बनने का ऑफर दिया। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें फोन पर धमकियां देने साथ ही फोन पर अश्लील बातें भी सुनाई जा रही हैं।
इससे पहले टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा और डिजायनर कपिल अरोड़ा ऐसे गलत कामों में राधे मां के ऊपर संलिप्त होने के आरोप लगा चुके हैं।
Latest India News