1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोऐक्टिव पदार्थ लीक, मचा हड़कंप

दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोऐक्टिव पदार्थ लीक, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने की खबर है। यात्रियों के आंखों में पानी आने के बाद अफरा तफरी हो गई। एनडीआरएफ की टीम वहां तत्काल पहुंची और उसने

दिल्ली एयरपोर्ट पर...- India TV Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोऐक्टिव पदार्थ लीक

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने की खबर है। यात्रियों के आंखों में पानी आने के बाद अफरा तफरी हो गई।

एनडीआरएफ की टीम वहां तत्काल पहुंची और उसने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

एनडीआरएफ के डीजी ने खबर दी है कि तुर्की से आया रेडियोएक्टिव पदार्थ और वह कार्गो एरिया में रखा गया था। तभी वह लीक हो गया।

यह गामा रेडिएशन लीक का मामला बताया जा रहा है। सूचना के बाद एनडीआरएफ के अतिरिक्त एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी अथॉरिटी के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Latest India News