नई दिल्ली: छत्तीस राफेल विमान खरीदने का अरबों यूरो का सौदा फैसले के एक कदम और नजदीक पहुंचा जब लड़ाकू विमानों से जुड़ी फाइल अंतिम समीक्षा और मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची। रक्षा सूत्रों ने कहा कि आज फ्रांस के साथ बहुप्रतीक्षित राफेल सौदे पर बातचीत कर रही एक टीम द्वारा सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी।
अधिकारियों ने सौदे की स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन एक उच्चपदस्थ सूत्र से जब पूछा कि क्या सुरक्षा से जुड़ी कैबिनेट समिति द्वारा मंजूरी के लिए उसे पेश किया गया है, तो उन्होंने कहा, मैं ना नहीं कहूंगा। फ्रेंच सूत्रों ने कहा कि वे इस महीने सकारात्मक घटनाक्रम की उम्मीद कर रहे हैं।
पिछले साल अप्रैल में फ्रांस के दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत सरकारों के बीच करार के तहत 36 राफेल विमान खरीदेगा। घेाषणा के तुरंत बाद रक्षा मंत्रालय ने एक अन्य प्रक्रिया को खत्म कर दिया था जो फ्रेंच रक्षा कंपनी दसाल्ट एवीएशन द्वारा निर्मित 126 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए चल रही थी।
सौदे के तहत 36 लड़ाकू विमानों के लिए करीब 7.89 अरब यूरो का भुगतान होने की संभावना है।
Latest India News