1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने कहा, 'राफेल जैसे विवादों से देश की प्रतिष्ठा गिरती है'

पूर्व वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने कहा, 'राफेल जैसे विवादों से देश की प्रतिष्ठा गिरती है'

पूर्व वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने शुक्रवार को कहा कि अरबों डॉलर के राफेल लड़ाकू जेट सौदे को लेकर सत्तारुढ़ राजग और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक नूराकुश्ती से राष्ट्र की प्रतिष्ठा गिरती है और दुनिया इसे देख रही है। 

Rafale-like controversies lower nation's esteem as world is watching, says former IAF chief Arup Rah- India TV Hindi
Rafale-like controversies lower nation's esteem as world is watching, says former IAF chief Arup Raha

कोलकाता: पूर्व वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने शुक्रवार को कहा कि अरबों डॉलर के राफेल लड़ाकू जेट सौदे को लेकर सत्तारुढ़ राजग और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक नूराकुश्ती से राष्ट्र की प्रतिष्ठा गिरती है और दुनिया इसे देख रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी खरीददारी में हमेशा ‘कुछ गलत या कुछ सही’ हो सकता है। 

उन्होंने यहां एक रक्षा संगोष्ठी के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘राफेल जैसे विवादों से राष्ट्र की प्रतिष्ठा गिरती है और दुनिया यह देख रही है। ये बड़ी खरीददारियां हैं। कुछ गलत या कुछ सही हो सकता है।’’ पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऐसे विवाद किसी देश की रक्षा समर्थता के लिए अच्छे नहीं हैं क्योंकि तंत्र पर से भरोसा खत्म हो जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘सारी चीजें दस्तावेजों में होती है। छिपाने के लिए कुछ नहीं है। संबंधित पक्ष (सरकार और विपक्ष) हमेशा गोपनीय बैठक कर सकते हैं और उस पर चर्चा कर सकते हैं।’’ कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राजग सरकार ने इस सौदे से अनिल अंबानी की कंपनी को मदद पहुंचायी। 

Latest India News