1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रघुराम राजन को RBI गवर्नर के तौर पर नहीं चाहिये दूसरा कार्यकाल

रघुराम राजन को RBI गवर्नर के तौर पर नहीं चाहिये दूसरा कार्यकाल

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने ने केंद्रीय बैंक के प्रमुख के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए मना कर दिया है।

raghuram- India TV Hindi
raghuram

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने ने केंद्रीय बैंक के प्रमुख के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए मना कर दिया है। राजन ने रिजर्व बैंक में अपने सहयोगियों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि सितंबर में वह रिटायर हो रहे हैं और वे एकेडमिक्स की ओर वापस लौट जाएंगे।

राजन ने कहा कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध होंगे, भरोसा है कि मेरे उत्तराधिकारी आरबीआई को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। राजन ने कहा कि मुद्रास्फीति नियंत्रण, बैंकों बही-खातों की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने सरकार के साथ विचार-विमर्श और परामर्श के बाद कार्यकाल पूरा होने पर जाने का फैसला किया है।

रघुराम राजन ने आरबीआई के सहयोगियों से कहा कि वे 4 सितंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद शैक्षिक गतिविधियों से दोबारा जुड़ेंगे।

Latest India News