1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जंतर-मंतर पर राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

वन रैंक वन पेंशन को पूर्व सैनिक रामकिशन की खुदकुशी के बाद जंतर मंतर पर कांग्रेस की ओर से आयोजित कैंडल मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: वन रैंक वन पेंशन को पूर्व सैनिक रामकिशन की खुदकुशी के बाद जंतर मंतर पर कांग्रेस की ओर से आयोजित कैंडल मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

राहुल गांधी कैंडल मार्च में हिस्सा लेने के लिए जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया। कैंडल मार्च के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता जंतर मंतर पर जमा हुए हैं। आपको बता दें कि कल भी दो बार दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया था। राहुल खुदकुशी करनेवाले पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। 

Latest India News