1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मारने की धमकी, राजनाथ से मिले कांग्रेस नेता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मारने की धमकी, राजनाथ से मिले कांग्रेस नेता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में कांग्रेस नेता आज गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।

rahul- India TV Hindi
rahul

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। फिलहाल राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है।

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी एक बिना साइन किए हुए एक पत्र के जरिए मिली है, जो कि तमिल भाषा में लिखा गया है और इसे 4 मई को पांडुचेरी में पोस्ट किया गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी को कल यानी मंगलवार को एक जनसभा के लिए कराइकल जाना है।

यह पत्र वी नारायणस्वामी को भेजा गया है जो की यूपीए की सरकार में पीएमओ में मंत्री थे। इस पत्र में दावा किया गया है कि पुदुचेरी की तमाम इंडस्ट्रीज़ बंद होने के पीछे कांग्रेस जिम्मेदार है। इस पत्र के जरिए यह भी बताया गया है कि जब राहुल गांधी कराइकल में जनसभा को संबोधित कर रहे होंगे उस वक्त उन्हें उड़ा दिया जाएगा।  

Latest India News